

नर्मदापुरम / हॉकी खेल के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष में के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यातायात प्रभारी संतोष मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में सेमरिटन विद्यालय के संचालक डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रेरणा रावत, आर के सिंह, राजेंद्र रघुवंशी, विक्रांत खंपारिया, सचिन खंपरिया, विनोद कुमार साहू, वैशाली तिवारी, कमलेश संतौर, सुमिला यादव, उमेश संतौर ने उपस्थित होकर इस को कार्यक्रम को सफल बनाया।

