

नर्मदापुरम / स्व. डॉ. एन. सी. दास की तृतीया पुण्यतिथि के अवसर पर डॉ. ऐनी बेसेंट विशेष विद्यालय एवं आवासीय छात्रावास में बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित संस्था में दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया। ऐसा कर उन्होंने सेवा और समर्पण का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। दिव्यांग विद्यालय में उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें भोजन करवाया। स्वर्गीय डॉ. दास के पुत्र नोरेंन चंद्र दास, पोता नीलांजन दास और अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा।

