
नर्मदापुरम / राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन नर्मदापुरम में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति को समर्पित रहा। इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रिंस जैन के द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसी के साथ महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गणों एवं विद्यार्थियों ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त अध्यापक गणों में अपना सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

