

इटारसी / सर्प मित्र लक्की सैनी ओर उनके साथी सर्पमित्र विवेक कहार ने बताया कि इटारसी के समीप ग्राम डोलरिया में एक महिला अपने घर में सफाई कर रही थी। इस दौरान घर में छुपे सांप पर महिला की नजर जाने के बाद महिला घबरा गई। जिसके कारण शोर होने से सांप ने महिला को काट लिया, तुरंत ही सर्प मित्र लक्की सैनी ओर सर्पमित्र विवेक कहार को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद सर्पमित्र लक्की सैनी और सर्पमित्र विवेक कहार ने सर्प को ढूंढ कर सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सर्प मित्र लक्की सैनी ओर सर्पमित्र विवेक कहार ने बताया कि जिस महिला को काटा नाम कौशल्या बाई राजपूत उम्र 56 वर्ष है। उन्हें जिला अस्पताल नर्मदापुरम में एडमिट कराया, जिससे उनकी हालात गंभीर बताई गई, सर्प इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा बताया गया।

