

नर्मदापुरम / सेमरी हरचंद में नर्मदापुरम जिला कांग्रेस अध्यक्ष दोबारा बनाए जाने पर शिवाकांत गुड्डन पांडे का सेमरी हरचंद में ढोल ढमाके एवं आतिशबाजी केसाथ भव्य स्वागत किया गया। सेमरी हरचंद नगर कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डन पांडे ने कहा कि अध्यक्ष गुड्डन पांडे ने कहा कि कांग्रेस को गांव गांव एवं बूथ स्तर तक जाकर मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहीं कमजोर नहीं है, सभी को साथ मिलकर साथ काम करने की जरूरत है। कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी है। दशकों से सरकार में नहीं होने के बाद भी हर गांव में कांग्रेस का मजबूत कार्यकर्ता मौजूद है, वहीं कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सबसे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास जाकर खुद उनसे मुलाकात की एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री पांडे ने कहा कि किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहीं है। मैं 24 घंटे हर कांग्रेस कार्यकर्ता की मदद के लिए तैयार हूं। आज सेमरी हरचंद में नवनियुक्त नर्मदापुरम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडे का स्वागत कांग्रेस नेता कृष्णकांत पटेल (बिट्टी पटेल) द्वारा स्वागत किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस नेता धर्मेंद्र पटेल, जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह पटेल, दौलतराम पटेल, आलोक जायसवाल, अभिलाष चंदेल, अखिलेश दीवान, प्रशांत जायसवाल, राजेंद्र मुराडिया , राजेंद्र मेहर, देवेंद्र ओमकारी, प्रेमनारायण, अमृत बिंदु डेरिया, अरुण तिवारी, वीरेंद्र अग्रवाल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, कुशवाह, इशाक खान, मदन सिंह चौहान, बरेबीर पटेल, माखन सिंह परिहार, छोटेलाल कब्बल, शाहरुख खान, इमरान खान, रामनाथ पटेल, राजेश पटेल, छगन पटेल, रमन शुक्ला, हकीम खान, राजू खण्डेलवाल, राज दुबे एवं नगर के सभी कांग्रेस जन मौजद रहे । तत्पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्राम बम्होरी एवं मुंडापार में हो रही मां नर्मदा की पुराण कथा में शामिल हुए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

