नर्मदापुरम / श्रीरामलीला महोत्सव समिति के संयोजक प्रशांत मुन्नू दुबे ने बताया कि समिति की वार्षिक बैठक पं. गिरिजा शंकर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गत वर्ष 2024-25 के आय व्यय का लेखा प्रस्तुत किया गया और आगामी वर्ष 2025-26 हेतु बजट निर्धारित किया गया। श्रीरामलीला महोत्सव 2025 के अंतर्गत लीला के मंचन का आगामी आयोजन दिं. 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 04 अक्टूबर तक होगा। जिसमें जिसमें 17 सितम्बर से 28 सितंबर तक की लीलाओं का मंचन सेठानीघाट पर होगा। दि. 22 सितंबर सोमवार को भगवान श्रीराम की भव्य श्रीराम बारात नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जावेगी । श्रीराम – रावण युद्द की लीलाओं का मंचन 29 सितंबर से 2 अक्टूबर दशहरा विजयादशमी तक कि लीलाओं का मंचन दशहरा मैदान पर होगा । दशहरा मैदान में विजया दशमी की रात्रि 9 बजे विशाल देवी जागरण सम्पन्न होगा। पश्चात पुनः सेठानीघाट पर उत्तर भरत मिलाप 03 और 04 अक्टूबर को श्रीराम राज्याभिषेक की लीला के मंचन से 18 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का समापन होगा । समिति की बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं भवानी शंकर शर्मा , पूर्व विधायक पं. गिरिजाशंकर शर्मा, भूपेंद्र चौकसे जनपद अध्यक्ष , श्रीमति नीतू यादव अध्यक्ष नगर पालिका, पं गोपाल प्रसाद खड्डर , राकेश फौजदार, अरुण शर्मा, महेंद्र चौकसे, योगेश्वर तिवारी, अधिवक्ता बी के चौहान, पं. सुनील चौरे सहित रामलीला के सदस्य शामिल रहे ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

