

नर्मदापुरम / भारत सरकार में संयुक्त सचिव रहीं श्रीमती सुपर्णा शर्मा पचौरी की सेवानिवृत्ति पर दिल्ली के अशोका होटल में एक समारोह का आयोजन किया गया । डॉ. सुपर्णा शर्मा पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी की पत्नी हैं। इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावा उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, केन्द्र सरकार के मंत्री एस पी सिंह बघेल, जितेन्द्र प्रसाद, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , दिल्ली की सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सदस्य एवं जाने वाले क़ानून विद विवेक तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री ग़ुलाम नबी आज़ाद, कल्कि धाम के प्रमुख प्रमोद कृष्णम , भोपाल के सांसद आलोक शर्मा, सांसद दर्शन सिंह, शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह, पूर्व सीवीसी प्रत्यूष सिन्हा, पूर्व सीआईसी सत्यानंद मिश्रा, केंद्र में सचिव अल्का उपाध्याय, आशीष उपाध्याय, आई टी वी नेटवर्क की एमडी श्रीमती ऐश्वर्या पंडित और वरिष्ठ पत्रकार अनुराधा शुक्ला सहित भारत सरकार के वर्तमान और पूर्व अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने श्रीमती सुपर्णा शर्मा पचौरी के भारतीय सेवा के कार्यकाल की सराहना की और आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान दीं । भारत सरकार में संयुक्त सचिव रहीं श्रीमती सुपर्णा शर्मा पचौरी की सेवानिवृत्ति पर दिल्ली के अशोका होटल में एक समारोह का आयोजन किया गया था।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

