
पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार चौबीस से इक्तीस मार्च दो हजार पच्चीस तक की अवधि में कराए गए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों का तथा वर्ष 2021- 2022 एवं 2022-2023 में भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल योजना के अंतर्गत लाभांवित एक हितग्राही का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोनिया मीना एवं अपर कलेक्टर विकास सोजान सिंह रावत के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रवधानों के तहत जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रबल अलजरिया एवं विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे के निर्देशन में विकासखंड की ग्राम पंचायत महलवाडा, बांसखेड़ा, रामपुर, कन्हवार एवं सिंगोड़ी में आज से प्रारंभ होगा। सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य विकासखंड के लिए चयनित ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संपादित होगा। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए कैलेंडर जारी कर ग्राम सामाजिक एनिमेटर को कैलेंडर अनुसार ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य किए जाने के निर्देश जारी किए हैं सामाजिक अंकेक्षण का कार्य विकासखंड में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रबल अलजरिया के निर्देशन में विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के मार्गदर्शन में संपादित किया जाएगा। सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए पांच ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप में श्रीमती गीता मेहरा, बृजेश मेहरा, सुश्री नसरीन खान, श्रीमती सविता मालवीया, श्रीमती मनोरमा सोनी, शिवम शर्मा, श्रीमती प्रीति सराठे, श्रीमती निर्मला बाथरे, कुमारी आशा रघुवंशी, श्रीमती अनीता विश्वकर्मा, ग्राम संपरीक्षा समिति के साथ गांव में उपस्थित होकर संपादित करेंगे। विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में ग्राम पंचायत महलवाडा बांसखेड़ा रामपुर कन्हवार एवं सिंगोड़ी में आज से सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया जाएगा। सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर सत्ताईस सामुदायिक तथा एक सौ पचास हितग्राही मूलक कार्यों का सत्यापन करेंगे। इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2025 की अवधि तक राशि पछिहत्तर लाख पैंतीस हजार चार सौ चार रुपए का व्यय किया गया है। वर्ष के दौरान 76 कार्य पूर्ण हुए हैं तथा 101 कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं । इन कार्यों से संबंधित डाटा तैयार कर ग्राम सामाजिक एनिमेट्रर को निर्माण कार्यों से संबंधित पत्रक वितरित कर दिए गए हैं। विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर पांच सी सी नाली एक कच्ची नाली एक ट्रेंच निर्माण एक वसुधा बंधन अमृत वाटिका एक वृक्षारोपण चौऊदा सी सी रोड निर्माण कार्य, एक पुलिया निर्माण कार्य, एक अमृत सरोवर, एक गौशाला निर्माण एक पंचायत भवन तथा एक सौ अड़तालीस प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य एक खेत, तालाब, निर्माण कार्य एक भूमि समतलीकरण निर्माण कार्य कराए गए हैं, जिनका का दो दिवस में सत्यापन महलवाडा बांसखेड़ा रामपुर सिंगोड़ी में पूर्ण करेंगे। जिसकी तृतीय दिवस ग्राम सभा पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होगी। तीन दिवसीय सत्यापन ग्राम पंचायत कन्हवार में तथा चौथे दिवस सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा पंचायत मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी । कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में सतीश रघुवंशी पटवारी, राजस्व विभाग श्रीमती निर्मला पटेल, पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग प्रमोद दुबे, जन शिक्षक शिक्षा विभाग श्रीमती सविता बागडे, पटवारी राजस्व विभाग एवं गोपाल साहू जन शिक्षक शिक्षा विभाग को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को लिपिबद्ध करने के लिए शिक्षिका श्रीमती सरोज साहू, हितेश ऊईके, लखनलाल, प्रदीप बेलवंशी एवं पंचम सिंह कुमरे शिक्षक शिक्षा विभाग को नामित किया गया है। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच हरगोविंद पटेल, श्रीमती राधाबाई बेलवंशी, श्रीमती त्रिवेणी पटेल, श्रीमती स्वाति पटेल, सचिव प्रणवीर पटेल, मनीष शर्मा, राकेश सोनवंशी, भारत पटेल, ओमप्रकाश पटेल एवं ग्राम रोजगार सहायक नागेंद्र पटेल, अनिल जायसवाल, प्रवीण कुमार, देवेंद्र अहिरवार, मनीष बेदेंल तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।

