
सिवनी मालवा / रामदेव जी बाबा के अनन्य भक्त संजीत अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री रामदेव जी बाबा की विशाल शोभा यात्रा 2 सितंबर दिन मंगलवार भादो सुदी दशमी को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर सरस्वती परिसर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर बाबा रा देवरा भीलटदेव पहुंचेगी। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण अनिरुद्ध शर्मा हैदराबाद व्दारा शोभायात्रा में बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर श्री बाबा रामदेव जी का मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर को फूल मालाओं गुब्बारो एवं लाइटिंग से सजाया जाएगा। शोभायात्रा बाबा रा देवरा पहुंच कर बाबा की महाआरती की जायेगी, तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री अग्रवाल ने सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया कि बाबा की शोभा यात्रा में शामिल होकर बाबा के दर्शन भजन एवं धर्म का लाभ ले।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

