

इटारसी / ऑर्डनेंस फैक्ट्री सड़क स्थित फोरलेन पर हुये गड्डे की मरम्मत कार्य शुरू किया गया। एसडीएम टी प्रतीक राव ने जानकारी देते हुये बताया कि फोरलेन पर हुये गड्डे का मरम्मत कार्य ठेकेदार द्वारा शुरू कर दिया है। कार्य पूर्ण होने के बाद से पूरी सड़क को आवागमन के लिये खोला जायेगा। जहाँ गड्डा हुआ है उस स्थान को बंद कर मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

