
नर्मदापुरम / दिनांक 25/12/2024 को रात्रि करीब 3.00 वजे नर्मदापुरुग, पिपरिया, काटोल महा., गुजफ्फरपुर बिहार के इरानी समुदाय के आरोपियों ने संगठित होकर इरानी डेरा इटारसी में हथियारों के साथ हमला किया था जिसमे । व्यक्ति मासूम अली इरानी की मृत्यु हो गई तथा अन्य 10 लोग यायल होकर इलाजरत थे। उक्त घटना में प्रार्थी रौफू पिता मासूम अली इसनी की रिपोर्ट पर थाना इटारसी में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र. 940/2024 धारा 296, 191(2), 191(3), 331(6)(7), 109, 103 (1) बीएनएस का कायम कर विवेचना के दौरान पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, शेष फरार आरोपियों के विरुद्ध अनुसंधान प्रचलित है। घटना में एक डेरा विशेष के आरोपियों के द्वारा संगठित होकर अपराध कारित किया गया। मामला की गंभीरता को देखते हुए घटना के बाद से ही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह द्वारा संज्ञान लेकर थाना प्रभारी गौरव सिंह बुन्देला को टीम बनाकर गिरफ़्तारी के निर्देश जारी किये थे। जो SDOP वीरेंद्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौश्व सिंह बुन्देला द्वारा अलग अलग टीम बनाकर आरोपियों की निरपतारी के लगातार प्रयास कर 09 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया है तथा शेष फरार आरोपियों के विरुद्ध अनुसंधान प्रचलित है। चूँकि घटना इरानी समुदाय से जुडी होने से तथा इरानी समुदाय के घटना के आरोपी सम्पूर्ण भारत के अलग अलग राज्यों में रिश्तेदारी व् साथीदार होने से सभी फरार हो गए थे। शातिर अपराधी होने से उनकी गिरफ़्तारी पुलिस के लिए चुनौती थी, जिनकी गिरफ़्तारी हेतु पुलिस अधिक्षक द्वारा 10-10 हजार रुपये का नगद इनाम उद्घोषित किये है सही ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार दबिश दी जा रही थी।
मामले में थाना प्रभारी भौरव सिंह बुन्देला द्वारा पुलिस अधीक्षक के आदेश से हमराह के. एन. रजक, प्र. आर. उपेन्द्र दुबे, आर. राजकुमार अपाटे, आर. महेंद्र गूजर, आर. अंकित, आर. राजेश पवार के द्वारा आरोपियों की तलाश करते मुखबिर तंत्र की सूचना पर प्रकरण के 10 हजार रुपये इनामी आरोपी अब्बास अली ईरानी पिता जावेद हुसैन इरानी उम्र 21 साल निवासी विनोचा वार्ड टावर मोहल्ला पिपरिया थाना स्टेशन रोड पिपरिया को आयशा नगर थाना आधारताल जिला जबलपुर में पता चलने पर तत्काल प्र. आर. उपेन्द्र दुबे, आर. राजकुमार झपाटे, आर. महेंद्र गूजर ने जबलपुर से आरोपी अबाब्स अली इरानी को बामुश्किल अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों से पूछताछ पर जुर्म स्वीवार करने पर आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार करने में सफलता प्रास की है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें शीघ्र ही निरपतार किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपीगण-
अब्बास अली ईरानी पिता जावेद हुसैन इरानी 21 साल निवासी विनोवा वार्ड टावर मोहल्ला पिपरिया थाना स्टेशन रोड पिपरिया।
उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरी. गौरव सिंह बुंदेला थाना प्रभारी इटारसी, प्र. आर. उपेन्द्र दुबे, आर. राजकुमार अपाटे, आर. महेंद्र गूजर, आर. दीपेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

