

नर्मदापुरम / दिनांक 01.06.2025 को सागर सम्मेलन में समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। संविधानानुसार अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। नियमानुसार कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसका शपथ ग्रहण समारोह 31 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे से सतना स्थित श्री साईन मैरिज गार्डन में सतना नगर सभा के सहयोग से बनारसीलाल गुप्ता एसडीओ के मुख्य आतिथ्य एवं गिरधारीलाल गुप्ता बिजुरी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम में श्रीमती मालती गुप्ता ‘वासू’ अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांदा का सम्मान किया गया । सरोज गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष अजयगढ़ विशेष स्थिति रही। सामाजिक सेवाओं नेतृत्व और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए मध्य प्रांतीय अयोध्या वासी वैश्य सभा द्वारा सर्वसम्मति से नर्मदापुरम श्रीमती सुषमा गुप्ता को मंत्री पद (सामाजिक पद) पर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में म. प्र. श्री अयोध्यावासी वैश्य सभा के अध्यक्ष बी. बी. गुप्ता, राजकुमार गुप्ता मंत्री, बलराम गुप्ता कोषाध्यक्ष एवं म. प्र. श्री अयोध्यावासी वैश्य सभा के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। श्रीमती सुषमा के मंत्री पद पर होने पर सामाजिक लोगों और शुभचिंतको ने शुभकामनायें प्रेषित की।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

