नर्मदापुरम / कलचुरी सोशल क्लब की मासिक बैठक स्थानीय निजी रेस्टोरेंट में हुई। इसमें सभी महिलाओ ने विघ्न विनाशक श्री गणेश देवता की पूजन अर्चन कर सभी के सुख समृद्धि की कामना की एवं पुष्पा चौकसे एवं संजू मालवीय ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कलचूरी सोशल ग्रुप की संयोजिका मोनिका चौकसे ने स्वदेशी उत्पादों की लिस्ट तैयार करवा कर ग्रुप सदस्यों को वितरण की और सभी से कहां कि हम सभी स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें एवं विदेशी उत्पादन का बहिष्कार करें। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि हम स्वदेशी वस्तुएं ही अपनाएंगे। इस अवसर पर मोनिका चौकसे, भारती चौकसे, आरती चौकसे, राखी चौकसे, शोभा चौकसे, रश्मि चौकसे, पदमा चौकसे, ममता चौकसे, शशि चौकसे, कांता चौकसे, ज्योति चौकसे, कविता चौकसे, रानू चौकसे, कल्पना चौकसे, स्वाती चौकसे जया राय, मंजू मालवीय आदि उपस्थित रही।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

