इटारसी / आज दिनांक 1/9/2025 को पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरज गंज इटारसी में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत छात्राओं को शपथ दिलाई गई एवं विद्यालय को साफ स्वच्छ एवं सुंदर रखने हेतु प्रेरित किया गया… प्राचार्य सतीश खालको एवं प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार द्वारा शपथ दिलाई गई । शपथ समारोह में विद्यालय की लगभग 400 छात्राओं ने शपथ ली। इस अवसर पर वरिष्ठ उच्च माध्यमिक शिक्षक महेश मालवीय, प्राचार्य सतीश खालखो, महेश कुमार रायकवार, ओपी तिवारी, विनय सोनिया, बृजेश जाटव, पूरन रजत एवं श्रीमती कविता उपाध्याय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

