
नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, मध्य भारत प्रांत गोरक्षा विभाग बैठक जिला नर्मदापुरम स्थान सहज योग आश्रम डोंगरवाड़ा में गौ माता की सेवा और राष्ट्र धर्म की रक्षा के संकल्प के साथ यह भव्य बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र गोरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा, प्रांत गोरक्षा प्रमुख निलेश अग्रवाल रहे।
*मुख्य वक्ताओं का प्रेरणादायी बौद्धिक*
सोहन विश्वकर्मा ने कहा कि “गौ माता हमारी संस्कृति, संस्कार और सनातन धर्म की जीवनरेखा हैं। गोरक्षा कोई विकल्प नहीं बल्कि प्रत्येक हिन्दू का धर्म और कर्तव्य है। युवा कार्यकर्ता ही इस पावन आंदोलन की रीढ़ हैं।” निलेश अग्रवाल ने कहा कि “गौ संवर्धन और गोरक्षा ही आत्मनिर्भर भारत का मूल है। हमें गाँव-गाँव, घर-घर जाकर गोरक्षा का संदेश पहुँचाना है। जब तक अंतिम गाय सुरक्षित नहीं होगी, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।” कार्यक्रम का मंच संचालन विभाग सह मंत्री राजेंद्र द्वारा किया गया। इस बैठक में पांच जिले एवं प्रखंडों के गोरक्षा प्रमुख भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला मंत्री चेतन राजपूत जिला, संयोजक नितिन मेषकर, कैलाश दायमा, दिनेश कीर, विनोद दायमा, चेतन रैकवार जिनकी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम का उत्साह और अधिक बढ़ा। कार्यक्रम में संकल्प निम्न संकल्प लिए गए कि गौ माता की सेवा, राष्ट्र रक्षा में सक्रिय योगदान, संगठन शक्ति का विस्तार। इस दौरान पूरा वातावरण गौभक्ति और राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।

