
इटारसी / सेवा भारती भजन मंडली पीपल मोहल्ला द्वारा भजनो का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजन मंडली द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात अतिथियो द्वारा सेवा भारती मंडली की 16 सदस्यों को साड़ी भेंट की गई। पार्षद कीर्ति दुबे द्वारा ढोलक बजाकर भजन की प्रस्तुति दी गई। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल (सांवरिया) ने कहा भजन करने का अर्थ सिर्फ गीत गाना नहीं बल्कि मन की शुद्धि एवं हर कार्य में प्रभु को याद करना है भजन के साथ बजाई जाने वाली ताली एवं मंजीरे से कई शारीरिक एवं मानसिक लाभ मिलते हैं। सेवा भारती भजन मंडली की प्रमुख ललिता पाठक का विशेष योगदान रहा। पूर्व पार्षद रेखा मालवीय ने भजन मंडली के सफल आयोजन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवा भारती जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल (सांवरिया), देवेंद्र पूर्ण कालीक, पार्षद कीर्ति दुबे, पूर्व पार्षद रेखा मालवीय, अंजू अग्रवाल उपस्थिति रही।

