
नर्मदापुरम / सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत द्वारा 1 सितंबर को सिवनी मालवा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बाबरी, बनाडा ग्वाडी का भ्रमण कर स्वाबलंबी गौशाला योजना, नर्मदा परिक्रमा पथ मार्ग एवं एक बगिया मां के नाम के कार्यों को देखा गया एवं ईकेवायसी हेतु आयोजित कैम्पो का निरीक्षण कर प्रगति के निर्देश सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को दिये गये। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत बाबरी का चयन पशु पालन विभाग अंतर्गत संंचालित स्वाबलंबी गौशाला योजना जिसे कामधेनु निवास नाम भी दिया गया है, उसके तहत हुआ है। इस योजना के अंतर्गत 125 एकड भूमि में गौ अभ्यारण्य तैयार किया जाना है, जिसमे 5 हजार से अधिक गौवंश रखा जावेगा। उक्त योजना हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत श्री रावत द्वारा पशु पालन विभाग के अधिकारियों के साथ किया गया एवं इस गौ अभ्यारण्य में 5 एकड भूमि पर वेलनेश सेंटर भी विकसित होगा। गौ अभ्यारण्य में रखी जाने वाली 30 प्रतिशत गौवंश दुधारू होगा। सीईओ जिला पंचायत द्वारा मौके पर पटवारी एवं नायब तहसीलदार को अभ्यारण्य की भूमि का सीमांकन करने के निर्देश दिये गये। सीईओ जिला पंचायत द्वारा पंचायतों में आयोजित समग्र ईकेवायसी कैम्पों में उपस्थित होकर स्वयं भी हितग्राहियों की ईकेवायसी कर पोर्टल की प्रगति को देखा गया । साथ ही ग्वाडी एवं बाबरी में नर्मदा परिक्रमा पथ अंतर्गत किये जा रहे वृक्षारोपण के स्थलों का निरीक्षण किया गया एवं निर्देश दिये गये कि शीघ्र ही तार फेंसिंग एवं वृक्षारोपण कार्य प्रारंभ किया जाए। सीईओ जिला पंचायत द्वारा भ्रमण के दौरान एक बगिया मां के नाम योजना अंतर्गत चिन्हित हितग्राहियों से चर्चा कर पौधरोपण हेतु सुझाव दिये एवं अभियान की महत्ता से अवगत कराया गया। भ्रमण के दौरान उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग से डॉ. सी के दुवे, सिविल सर्जन पशु पालन विभाग डॉ. शैलेन्द्र नेमा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनी मालवा श्रीमति श्रुति चौधरी एवं सहायक यंत्री मनरेगा रूपेश नागले आदि उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

