
नर्मदापुरम / इटारसी में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी माताजी के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए राहुल गांधी का पुतला जलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान, भारत के 140 करोड़ नागरिकों का अपमान है। राजनीति विचारधारा की हो सकती है, लेकिन भाषा हमेशा संस्कार और सम्मान से युक्त होनी चाहिए। राहुल गांधी का यह बयान केवल असम्मानजनक ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्तायों ने साथ मिलकर संकल्प लिया कि राष्ट्र और नेतृत्व के सम्मान के विरुद्ध किसी भी अपमानजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, नर्मदापुरम के विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुश्री राजो मालवीय, नर्मदा पुरम नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित, महिला मोर्चे की महामंत्री श्रीमती ममता नागवंशी, श्रीमती मालती गौर, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष, श्रीमती जागृति आशीष भदोरिया इटारसी, श्रीमती बबीता चौहान पुरानी इटारसी, श्रीमती चंचल मालवीय नर्मदापुरम, श्रीमती ज्योति मालवीय भिलट देव, श्रीमती पुष्पा रघुवंशी सिवनी मालवा ग्रामीण, सहित सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, पार्टी पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता बहने उपस्थित रही।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

