
इटारसी / इटारसी में स्टेशन वाले हनुमान मंदिर विस्थापन से असहमत सर्व हिंदू समाज संगठन ने आज कलेक्टर से भेंट कर भूमि के स्वामित्व, नक्शा व होने वाले खर्च के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने इटारसी एसडीएम टी प्रतीक राव से फोन पर चर्चा कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को आश्वाशन दिया कि हिंदू संगठनों की सहमति से ही मंदिर के विस्थापन सम्बंधित कार्य किए जाएंगे। संगठनों की मांग हैं कि मंदिर को बिना हटाए पीछे के अतिक्रमण हटा कर 16 फिट की रोड बनाई जा सकती है। यदि मंदिर हटाना आवश्यक है तो मंदिर के लिए दी जा रही जगह का भूमि स्वामी रजिस्ट्री की जाए। सभी संगठन के लोगो को मंदिर समिति में सदस्य बनाया जाए। मंदिर का नक्शा, गुंबद की ऊंचाई व कीर्तन कक्ष का क्षेत्रफल व निर्माण बजट सार्वजनिक किया जाए। नाला मोहल्ला रोड पर अतिक्रमण कर बनाई गई सभी मजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। सर्व हिंदू समाज संगठन इटारसी से हिंदू महाशक्ति संघ से जीतेंद्र राजवंशी व ललित मालवीय मौजूद रहे। विश्वहिंदू पार्षद से चेतन राजपूत, अनुरुद्ध चंसोरिया, अनूप तिवारी, नितिन मेश्कर, प्रखर राज शर्मा, राष्ट्रीय बजरंग दल से अजय राजपूत मौज़ूद रहे।

