नर्मदापुरम / शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा शिक्षण के क्षेत्र में विद्यार्थी एवं साल की महत्ता के लिए हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प लगभग 550 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने लिया गया। इस अवसर पर शाला की प्राचार्य एन पी चौधरी, उप प्राचार्य उपेंद्र साहू, माध्यमिक शाला प्रधान पाठक, श्रीमती लाइक ए खान, प्राथमिक प्रधान पाठक के के मालवीय, वरिष्ठ शिक्षक देवेंद्र पटेल, आशीष श्रीवास, विकास साहू, यू के दीवान एवं संस्था के अन्य सभी शिक्षक शिक्षकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर संस्था की प्रचारक एमपी चौधरी ने संकल्प पत्र में अंकित बिंदुओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शिक्षक के साथ अपने विद्यालय के प्रति विद्यार्थियों के उत्तरदायित्व का बोध कराया एवं बताया कि हमारे विद्यालय में अध्यनरत हमारे सभी विद्यार्थी साथी के प्रति सद्भावना आपसे प्रेम एवं भाईचारा जागृत हो हमारा विद्यालय शिक्षण के साथ संस्कार भी प्रदान करता है। अतः हमें इस विद्यालय ही नहीं अभी तो एक तीर्थ के समान महत्व बनाए रखना है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

