इटारसी / नर्मदांचल व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र आवाम नगर में कौशल एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान नर्मदापुरम द्वारा ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। जिसमें 20 प्रशिक्षादियों ने भाग लिया था। जिनका आज प्रैक्टिकल एवं थियोरेटिकल परीक्षा संपन्न की गई। कार्यक्रम में जन शिक्षा संस्थान के निदेशक विनीत विनीत सोसिल, प्रोजेक्ट ऑफिसर मोहन मैथिल, फील्ड कोऑर्डिनेटर नेहा कहार ने परीक्षा संपन्न कराई। संस्था के संचालक अजय मंजारिया एवं अमीना गोलंदाज ने बताया कि मंत्रालय के द्वारा दो माह का प्रशिक्षण उनकी संस्था में निशुल्क कराया जा रहा है। इसके उपरांत भारत सरकार द्वारा सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। संचालक गण ने बताया कि उनकी संस्था में कंप्यूटर, सिलाई एवं पार्लर के प्रशिक्षण निशुल्क कराए जाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाता है। भारत सरकार द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर संस्था के इशरत बी, नाजनीन बानो प्रबंधक शेख रशीद एवं राजकुमार सोनिया, शेख अमजद गोलंदाज उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

