

सिवनी मालवा / विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि डोल ग्यारस पर्व अवसर प्रतिवर्ष 24 वर्षो से निरंतर भजन मंडली प्रतियोगिता होती आ रही है। डोल ग्यारस पर्व अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा दिनांक 3/9/2025 दिन बुधवार समय रात्रि 8 बजे से स्थानीय जय स्तंभ चौक वाहन पार्किंग मैदान पर विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता का होगा शुभारंभ जो की निरंतर चलेगी। जिसका शुभारंभ पूज्य संत अनंत वन महाराज राष्ट्रीय कथा वाचिका पूज्य अनन्या शर्मा एवं अतिथियो द्वारा पूजा अर्चना कर किया जायेगा। प्रतियोगिता से पूर्व शोभ्या डांसर द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में मां यशोदा के सांवरे जागरण ग्रुप अभिषेक मालवीय द्वारा धार्मिक भजन संध्या आयोजित होगी। प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मधुर मंडल भिलाड़िया कला, श्री श्रृद्धा मंडल रतवाड़ा, मां दुर्गा मंडल हथनापुर द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51,000/- रूपये कमल पाल पाल बेल्डिंग वर्क शाप बानापुरा, द्वितीय पुरस्कार 31,000/- रुपये विश्वेंद्र सिंह मंडलोई प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो, तृतीय पुरस्कार 21,000/- रुपए रितेश जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा, चतुर्थ पुरस्कार 15,000 /- रुपए राहुल पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा शिवपुर पांचवां पुरस्कार 11,000/- रुपए अभय ज्वेलर्स बानापुरा, विशेष पुरस्कार 11,000 /- रुपए मनमोहन पटेल वरिष्ट भाजपा नेता बनाडा, विशेष पुरस्कार 11,000 /-रुपए सचिन माहेश्वरी बानापुरा हरसूद वाले , विशेष पुरस्कार 11,000/ गुप्त दान, ईनाम छठवां पुरस्कार 9,000/- रूपये , भूरा रघुवंशी श्री राम बैटरी हाउस बानापुरा, विशेष पुरस्कार 9,000 /- रूपये पंडित यज्ञेश तिवारी अध्यक्ष श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट, सातवां पुरस्कार 8,000/-रूपये प्रवीण पाणिकर संचालक जीवा ज्योति हायर सेकेंड्री स्कूल, विशेष पुरस्कार ₹8,000/- शांतिलाल पटेल भीलड़िया, आठवां पुरस्कार ₹7,000 /- एस डी ए एम कॉलेज सिवनी मालवा, विशेष पुरस्कार ₹7,000 /- अधीर ताम्रकार श्री जय बालाजी ट्रेक्टर, विशेष पुरस्कार रु 6,000/- एड. अजीत सिंह राजपूत वरिष्ट नेता भाजपा, सांत्वना पुरस्कार ₹5000/ – अतुल शर्मा, चाइल्ड केयर अकादमी रु,5000/- तरूण पालीवाल पालीवाल खाद भंडार रु 50,000/, डा. जी एन भास्कर रु 5000/-, धर्मेंद्र गुर्जर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवपुर, रु 5000/- संजय दुबे भिलाडियां, रु 5000/- मनोज सिंघवाने स्वामी दयानंद स्कूल, रु 5000/- डा. विशाल बघेल बी एच आर सी ग्रुप द्वारा मंडलों को प्रदान किए जायेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह में इस वर्ष क्षेत्र के रामफेरी मंडलों अखाड़े के गुरुओं एवं मूर्तिकारों का सम्मान किया जाएगा। प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता जितेंद्र सिंह पंवार, क्षेत्र संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद एवं सम्माननीय मुख्य अतिथि हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र शिवाजी पटेल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन, दर्शन सिंह चौधरी सांसद होशंगाबाद नरसिंहपुर क्षेत्र, माया नारोलिया सांसद राज्यसभा, प्रेम शंकर वर्मा विधायक सिवनी मालवा, लक्ष्मीनारायण गोरा अध्यक्ष तेजाजी कल्याण बोर्ड, कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन दुर्गेश सोनी, अध्यक्ष स्वर्ण कला बोर्ड कैबिनेट मंत्री मनोहरलाल महेश्वरी, अध्यक्ष राज्य सिलाई कड़ाई बोर्ड केबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन, योगेंद्र सिंह मंडलोई राष्ट्रीय अध्यक्ष, यादव महासभा संतोष पारिख, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा प्रीति पवन शुक्ला, जिला अध्यक्ष भाजपा जितेंद्र सिंह प्रांत सह मंत्री विहिप, डा. सुभाष दुबे, जिला अध्यक्ष विहिप चेतन सिंह राजपूत, जिला मंत्री विहिप नितिन मेश्कर, जिला संयोजक बजरंग दल तरुणा सोनी, जिला संयोजक मातृशक्ति आदि होंगे। डोल ग्यारस पर्व पर आयोजित विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील शिव राठौर, रितेश जैन, जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी, प्रवीण अवस्थी, अजय सिंह ठाकुर, वीरेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र गोर, माखन लाल मालवीय, रामसिंह यादव, सुशील गोहर, राजू राय, सौरभ रघुवंशी, गोलू विश्वकर्मा , अनिल यादव, निलेश राठौर, विनोद रघुवंशी, दीपक सोनी, भुरू बग्गन, नरेंद्र यदुवंशी, उमेश अंकिले, देव बाथब, नरेंद्र योगी, निक्की राठौर, रविंद्र छिरेले, कम्मू गौर, संतोष राठौर, तरूण सुनानिया, ओमप्रकाश जोशी, बलराम विश्वकर्मा आदि ने की है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

