
नर्मदापुरम / पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी इसी उद्देश्य को लेकर सकारात्मक सोच सार्थक पहल के सदस्यों द्वारा जीवन दायनी मां नर्मदा के तट पर बांद्रा भान में बाई रामआश्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण किया। आवला, नीम, पीपल, बेलपत्र, सीताफल आदि के पौधों का रोपण नीता भट्टाचार्य एवं दीपा भट्टाचार्य के विशेष सहयोग से ग्रुप की अध्यक्ष मोनिका चौकसे, भारती अग्रवाल, संध्या थापक, ममता शर्मा, वंदना शर्मा, उषा अग्रवाल, रजनी यादव, भारती चौकसे, आरती चौकसे, अपर्णा श्रीवास्तव, विनीता पटेल आदि के साथ किया। साथ में सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं मां नर्मदा जी को हर संभव स्वच्छ रखने का भी संकल्प लिया।

