
नर्मदापुरम / मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे हेतु जारी अलर्ट चेतावनी तथा तवा बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में हो रही निरंतर वर्षा से बांध में जल की आवक को देखते हुए तवा बांध के बढ़ते जलस्तर 1164.80 फ़ीट को स्थिर रखने हेतु आज दिनांक 3/09/2025 दिन वुधवार को प्रातः 6:30 बजे तवा बांध के 5 गेट को 5 फीट खोला जिससे 43,010 क्यूसेक अतिरिक्त जल की निकासी की जावेगी। उक्त जल तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। तवा एवं नर्मदा नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु सिचाई विभाग द्वारा सूचित किया गया है।

