
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा थाना आष्टा एवं थाना जावर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान आगामी त्यौहारों डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी, मिलादुन्नबी एवं विसर्जन की तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। थाना आष्टा क्षेत्र अंतर्गत चौकी बड़ा बाजार आष्टा पर 10 पुलिस बल उपलब्ध कराए गए तथा थाना क्षेत्र की पुरानी चौकी को पुनः स्थापित करते हुए 10 SAF बल भी प्रदान किया गया, जिससे आष्टा नगर में बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित हो सके। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने चौकी का निरीक्षण किया तथा थाना प्रभारी को चौकी संचालन हेतु आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ नगर रक्षा समिति एवं सिविल डिफेंस वॉलंटियर की सेवाएं लिए जाने पर भी विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही आष्टा एवं जावर क्षेत्र के विसर्जन कुंड का निरीक्षण कर उचित प्रकाश व्यवस्था, गोताखोर, नाव तथा बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु क्रेन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जावर का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें रिकॉर्ड रूम का अवलोकन कर बेहतर रिकॉर्ड संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर थाना स्टाफ को नई तकनीकों जैसे ई-प्रॉसीक्यूशन, आईसीजेएस एवं अन्य आधुनिक प्रणालियों के उपयोग संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही थाना प्रभारी आष्टा एवं जावर को अपराध नियंत्रण और आगामी त्यौहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नितिन टालें, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आष्टा विनोद प्रजापति, थाना प्रभारी पार्वती, थाना प्रभारी आष्टा, थाना प्रभारी जावर, तहसीलदार जावर तथा नगर परिषद जावर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

