
पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल 2024 से इक्तीस मार्च 2025 तक की अवधि में कराए गए एक सौ सत्रह हितग्राही मूलक एवं इक्कीस सामुदायिक कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोनिया मीना एवं अपर कलेक्टर विकास सोजान सिंह रावत के आदेश अनुसार मंगलवार को ग्राम सामाजिक एनिमेटर गीता मेहरा, बृजेश मेहरा, सुश्री नसरीन खान, सविता मालवीय प्रीति सराठे , निर्मला बाथरे, श्रीमती मनोरमा सोनी एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रावधानों के अन्तर्गत आज पंचायत मुख्यालय महलवाडा बांसखेड़ा रामपुर एवं सिंगोड़ी में किया जावेगा। विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि ग्राम पंचायत महलवाडा बांसखेड़ा रामपुर एवं सिंगोड़ी में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के सदस्यों द्वारा इक्कीस सामुदायिक निर्माण कार्य जिनमें पांच सीसी नाली निर्माण, एक कच्ची नाली निर्माण, एक ट्रेंच निर्माण, एक वसुधा बंधन अमृत वाटिका, दस सीसी रोड निर्माण, एक पुलिया निर्माण, एक अमृतसरोवर निर्माण एवं एक पौधरोपण कार्य तथा हितग्राही मूलक कार्यों में एक सौ प्रन्दह प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों का सत्यापन सोमवार से मंगलवार तक ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण कर लिया गया । इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2025 की अवधि तक राशि चौंतीस लाख पच्यासी हजार छह सौ उन्तीस रुपए का व्यय किया गया था। वर्ष के दौरान 61 कार्य पूर्ण हुए हैं तथा 77 कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं । जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन कलेक्टर प्रतिनिधि कि उपस्थिति में किया जावेगा। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में सतीश रघुवंशी पटवारी, राजस्व विभाग निर्मला पटेल पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग, जन शिक्षक प्रमोद दुबे एवं गोपाल साहू को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को शिक्षिका श्रीमती सरोज साहू, हितेश ऊईके, लखनलाल एवं पंचम सिंह कुमरे लिपिबद्ध करेंगे। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच हरि गोविंद पटेल, राधाबाई बेलवंशी, श्रीमती स्वाति पटेल, सचिव प्रणवीर पटेल, मनीष शर्मा, राकेश सोनवंशी, ओमप्रकाश पटेल, ग्राम रोजगार सहायक नागेंद्र पटेल, अनिल जायसवाल, प्रवीण कुमार, मनीष बेदंले तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

