
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम इटारसी स्टेट हाइवे पर स्थित ग्राम ब्यावरा-निटाया पुलिया रोड एवं नाले के किनारे रोड से लगी पी.डब्ल्यू.डी. की भूमि पर कच्चे पक्के दुकाने लगाकार हाईवे रोड पर कब्जा किया हुआ है। जिसके कारण दुर्घटनाएं घटती जा रही है। विगत दिवस कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में लिखित शिकायत इटारसी निवासी इंजीनियर एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश गुप्ता द्वारा की गई। अतिक्रमण कर कच्चे पक्की दुकाने टीन टप डालकर किया है। जिससे असामाजिक तत्वों की भीड़ बनी रहती है, जिसके कारण दुर्घटना की संभावना रहती है और पहले दुर्घटनाएं हुई भी है। श्री गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पहले सी एम हेल्प लाइन पर भी शिकायत की थी लेकिन उसे बंद कर दी गई। अगर अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई हो तो यह अतिक्रमण नहीं हो पायगे।

