
इटारसी / नगर पालिका परिषद इटारसी की सामाजिक न्याय शाखा के माध्यम से शहर के वरिष्ठ नागरिकों को बायो श्री योजना के तहत मुफ़्त सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को व्हील चेयर, कमोड व्हील चेयर, वॉकर, सहायक छड़ी, बेल्ट, नेत्र सहायक उपकरण और श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) जैसे साधन दिए जाएंगे।
*8 सितंबर तक करना होगा आवेदन*
सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने बताया कि उपकरण प्राप्त करने के लिए इच्छुक बुजुर्गों को सोमवार 8 सितंबर तक अपने दस्तावेज़ नगर पालिका की सामाजिक न्याय शाखा में जमा करना होंगे। इसके लिए आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड/आय प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति आदेश (यदि उपलब्ध हो), 5 पासपोर्ट साइज फ़ोटो और संबंधित अधिकारी का सत्यापन ज़रूरी है।
*व्हाट्सएप पर भी भेज सकते हैं डॉक्यूमेंट*
मनीष ठाकुर ने बताया कि कई वरिष्ठ नागरिकों को कार्यालय तक आने में कठिनाई होती है। ऐसे में वे अपने आवश्यक दस्तावेज़ सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर के व्हाट्सएप नंबर – 9425683200 पर भी भेज सकते हैं।

