नर्मदापुरम / सेठानी घाट पर नर्मदा नदी का जलस्तर वुधवार रात्रि 10.00 बजे 944.00 फीट दर्ज किया गया । तवा डेम 1164.70 फ़ीट, बरगी डेम 422.95 फीट एवं बारना डेम 348.46 का जलस्तर दर्ज किया गया। तवा डेम के 05 गेट 07-07फीट खुले हुए है जिस से 3514 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बरगी डेम के 04 गेट 1/2 मीटर व 05 गेट 01मीटर खुले हुए कुल 09गेट खुले है। जिस से1097 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। बरना डेम के 02 गेट 01 मीटर खुले हुए है, जिस से 5945 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

