
नर्मदापुरम / डॉ. एनी बेसेंट विशेष विद्यालय में दिनांक 08/09/2025 को विश्व फिजियो थेरेपी दिवस पर एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सीआरसी भोपाल दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत संस्थान द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दिव्यांग व्यक्तियों के पुनर्वास संबन्धित जानकारी जैसे सहायक उपकरण, थेरेपी एवं शासकीय योजनाओ के विषय में बताया जायेगा। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी, दिव्यांगजन, आम नागरिक इत्यादि सम्मिलित हो सकते है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से डॉ. ऐनी बेसेंट विशेष विद्यालय, समर्थ परिसर, शारदा कॉलोनी, रेवा भगवती नगर फेस-1 मालाखेड़ी रोड़ नर्मदापुरम में आयोजित किया जायगा।

