
नर्मदापुरम / शहर में कल शुक्रवार को लाड़ली जू का प्रकटोत्सव एवं छठी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन नमन नर्मदा गार्डन में सुबह 9 बजे से आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम के आयोजन पंकज शर्मा ने बताया कि सुबह से लाड़ली जू का संगीतमय अभिषेक होगा। इसके बाद श्रृंगार, भोग आरती, भजन पूजन श्री जी की सवारी का आयोजन किया जाएगा। वहीं फूलों की होली एवं दाधीकांदा का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वृंदावन से राधा कृष्ण की झांकी सहित साधु महात्मा भी पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में श्री जी को हाय, चंद्रमा पायल, चूड़ा पहनाया जाएगा एवं काजल माहुर लगाया जाएगा।

