बैतूल ।। गौसंरक्षण संवर्धन के लिए बीते 21 वर्षो से काम कर रही त्रिवेणी गौशाला झगडिय़ा बैतूल में १ नवम्बर को गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गौपूजन और आरती की गई। गोपाष्टमी पर्व में बतौर मुख्य अतिथि महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंदगिरी अध्यक्ष म.प्र. गौसवर्धन बोर्ड मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा कि मप्र सरकार गौ संरक्षण- गौसंवर्धन के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पुरातन समय से गौवंश भारत की समृद्धि का आधार रहा है। उन्होंने कहा कि गाय का संबंध गांव, जंगल और प्रकृति से है। इसलिए मप्र सरकार गांव-गांव में मनरेगा से गौशाला खोल रही है। मप्र गौसंवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने के लिए मप्र सरकार सहित मप्र गौ संवर्धन बोर्ड द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के संचालक निराश न हो मप्र सरकार गौशालाओं के लिए भरपूर मदद करेगी।
प्रत्येक विकासखंड को मिलेगी गौ एम्बुलेंस
मप्र गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि गौ संवर्धन बोर्ड की पहल पर मप्र के प्रत्येक विकासखंड में हाईड्रोलिक गौवंश एम्बुलेंस की सौगात प्रदेश सरकार द्वारा दी जायेगी। इसके टेंडर भी लग चुके है। आगामी तीन माह में विकासखंडो को गौ एम्बुलेंस दी जायेगी। जिससे बीमार, वृद्ध, दुर्घटनाग्रस्त गौवंश के उपचार में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि गौ उत्पादों की मार्केटिंग के लिए मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान गंभीरता से काम कर रहे है। प्रदेश सरकार ने सभी शासकीय भवनों की सफाई में गौनाइल का उपयोग करने के निर्देश दिये है। साथ ही इंदौर और भोपाल में ३१-३१ करोड़ रूपए की लागत से बॉयो सीएनजी प्लांट इंडियन आयल के सीएसआर फंड से लगाये गये है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है त्रिवेणी गौशाला
मप्र गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि त्रिवेणी गौशाला में लावारिस, नि:शक्त, बीमार, वृद्ध गौवंश के संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। साथ ही कॉउ प्रोडक्ट्स के उत्पादन मार्केटिंग और जनभागीदारी से त्रिवेणी गौशाला आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी गौशाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और संचालक ईमानदारी से गौसेवा कर रहे है।
गौसंवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष ने गौशाला संचालकों से कहा कि केवल सरकार के भरोसे पर गौशाला मत चलाओं, क्योंकि सरकार अपने हिस्से का काम कर रही है और अनुदान भी दे रही है। गौशालाओं को सक्षम बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना होगा तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौउत्पादों का उत्पादन कर उनकी मार्केटिंग पर जोर देना होगा।
कार्यक्रम में त्रिवेणी गौशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने स्वागत भाषण दिया। प्रबंधन समिति के संचालक एवं चार्टड एकाउन्टेंट अनिल बांगड़ ने समिति के वार्षिक लेखाजोखा बजट का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधन समिति के सचिव मनीष सिंह ठाकुर एवं आभार प्रदर्शन प्रबंधक मनोज वर्मा ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि पुष्पक देशमुख द्वारा गाय पर कविता वाचनकर सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंजीनियर तुलसीदास मिश्रा, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकृष्ण गर्ग, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. पंडित कांत दीक्षित, भारत भारती शिक्षा समिति के सचिव मोहन नागर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कपूर, समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल, भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष सदन आर्य, विदेश मंत्रालय राजभाषा समिति के सदस्य प्रवीण %
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

