
नर्मदापुरम / PM श्री शासकीय हाई स्कूल ग्वालटोली में वुधवार को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान पर सभी शिक्षकों, विधायक प्रतिनिधि एवं विद्यार्थियों ने एक स्वर में शपथ ली कि शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे, विद्यालय की गरिमा बनाए रखेंगे, अनुशासन, सहयोग और ईमानदारी का पालन करेंगे और अपने विद्यालय को गौरवशाली बनाने में योगदान देंगे। यह शपथ केवल शब्द नहीं, बल्कि हमारे संकल्प और स्वाभिमान का प्रतीक है। इस अवसर पर शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

