नर्मदापुरम / मौसम कार्यालय नर्मदापुरम के कार्यालय परिसर के बाहर प्रतिदिन कुछ असामाजिक तत्व शराब पीकर नशा करते हैं। बताया कि उन्हें वहाँ से हटाने अथवा जाने के लिए कहने पर वे कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने का प्रयास करते हैं। इस कारण कार्यालय का कार्य वातावरण असुरक्षित हो गया है तथा शासकीय कार्यों के संचालन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है। इस सम्बन्ध में हम प्रशासन को आवेदन प्रेषित करेंगे। कार्यवाही होने के बाद ही मौसम के आंकड़े प्राप्त हो पाएंगे। आज मौसम विभाग की जानकारी मीडिया के द्वारा प्रसारित की जाती है, जो की बहुत महत्वपूर्ण होती है। अब मौसम विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि हम जानकारी तब ही दे पाएंगे जब इन लोगों के ऊपर कोई कार्रवाई होगी।

