
नर्मदापुरम / आज गुरुवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया के मार्गदर्शन में वन स्टाप सेंटर नर्मदापुरम के द्रारा Hub for empowermrnt of women जागरूकता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टाप सेटर मे प्रदान की जाने वाली सेवाओं, 181, 1098, घरेलू हिंसा निषेध अधिनियम 2012 कीजानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक विवेक गोयल, संकाय सदस्य रश्मि गुप्ता, खुशबु पराशर, प्रशिक्षक सुनील साहू तथा वन स्टाप सेटर का स्टाफ उपस्थित रहा।

