
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु SDOP पिपरिया मोहित कुमार यादव के द्वारा थाना प्रभारी बनखेड़ी विजय सनस के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त टीम द्वारा दिनांक 04/09/25 रात्रि में आरोपी रामकृष्ण रघुवंशी पिता निर्भय रघुवंशी उम्र 21 साल निवासी ग्राम रहटवाड़ा बनखेड़ी से मौके पर कुल 07 पेटी देशी व अंग्रेजी अवैध शराब करीब 61 बल्क लीटर शराब व एक मोटर साइकिल जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बनखेडी निरीक्षक विजय सनस, उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, सउनि चंद्रकांत परते, आर. नीलेश कौरव, आर. प्रथम साहू की सराहनीय भूमिका रही ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

