
नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद क्षेत्रीय संगठन मंत्री मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ जितेंद्र सिंह पवार आज इटारसी प्रवास पर आए। उन्होंने वर्धमान पब्लिक स्कूल के सभागार में छात्र एवं छात्राओं को नैतिक शिक्षा एवं महिला सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर उद्बोधन दिया। श्री पवार ने कहा कि वर्तमान में बच्चियों की लापता होने का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसमें मध्यप्रदेश पहले नंबर पर है। महिलाओं पर होने वाले अपराध परिणाम तक नहीं पहुंच रहे हैं। बलात्कार के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। अपराध किस दिशा की ओर बढ़ रहा है यह चिंतनीय विषय है। स्त्री को श्रेष्ठता का अधिकार प्राचीन समय से ही प्रस्तुत कर रहे है तभी राम के साथ सीता,कृष्ण के साथ राधा और शंकर के साथ पार्वती का नाम आता है। महिलाएं और बच्चियां आजकल ओटीटी प्लेटफार्म पर सेक्स सिंबल बन रही है। नशे का सामाजिक विरोध होना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में स्कूल संचालक प्रशांत जैन ने आभार प्रदर्शित किया। उक्त अवसर पर युवा शक्ति के संयोजक कुलदीप रावत, विहिप जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत, नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया, नगर संयोजक संदीप यदुवंशी, दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका डॉली सांकरिया एवं स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहा।

