सिवनी मालवा / डोल ग्यारस के पावन पर्व पर कुचबंदिया समाज द्वारा डोल समिति के अध्यक्षों का पुष्प माला पहनाकर व शील्ड प्रदान की। भाजपा युवा नेता रोहित कुचबंदिया ने बताया कि प्रतिवर्ष डोल ग्यारस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित जाता है। साथ ही रोहित ने अवगत किया सिवनी मालवा में प्रसिद्ध है डोल, बड़े हर्ष के साथ गाजे बाजे डोल नगाड़ों से डोल ग्यारस बनाया जाता है। तेज वर्षा होने के बावजूद भी डोल समिति के सदस्यों ने अपनी प्राथमिकता दिखाई एवं दर्शकों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया aur डोल समिति का उत्साह बढ़ाया। सिवनी मालवा की पहचान है डोल ग्यारस। इस दौरान कुचबंदिया समाज समिति का सम्मान किया। इस अवसर पर विजय कुचबंदिया, वार्ड पार्षद दुर्गेश उईके, धर्मराज कुचबंदिया, तुलसीराम प्रजापति, दुर्गा कुचबंदिया, गौरी शंकर प्रजापति कार्यक्रम में मौज़ूद रहे, भाजपा युवा नेता रोहित कुचबंदिया ने आभार जताया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

