
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इंदौर के हाल ही में हुए चुनाव में नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा प्रबंध कार्यकारिणी में प्रतिनिधि के तौर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इंदौर के अध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया चुने गए है। अनुराग मिश्रा के चुने जाने पर नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन में खुशी का माहौल है। संभाग के अध्यक्ष कपिल फौजदार, चेयरमैन रोहित फौजदार, राकेश फौजदार , राजेश चौरे अध्यक्ष, नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ, विवेक अग्रवाल अध्यक्ष हरदा जिला क्रिकेट संघ, जगेंद्र सिंह अध्यक्ष बैतूल जिला क्रिकेट संघ, संभाग उपाध्यक्ष योगेश परसाई, प्रदीप सिंह तोमर, कुलभूषण मिश्रा, राजेश तिवारी, मनोहर बिलथरिया, अनंत तिवारी, संजय नाफ़डे, अनिल दीक्षित, हेमंत गोस्वामी, दिलीप नामदेव, माधव हरने, संजय यदुवंशी, सुनील कलोसिया, सुनील शर्मा, अतुल प्रताप सिंह, नीतेश राजपूत, निर्वेश फौजदार, चेतन राजपूत, सफीक खान, सुमित परदेशी, संजीव कैथवास, मोइज मंसूरी, विशाल शर्मा, नीरज गौर, रामकृष्ण चौरे, अंपायर विष्णु बौरासी, इमरान खान, फैजल खान, हरीश हनोतिया, ब्रजेश यादव, अनिकेत सिंह परमार सहित प्रदेश के सभी खिलाडियों ने बधाई दी है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

