नर्मदापुरम / कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बैतूल में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उपस्थित रहे। साथ में कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री राजीव खंडेलवाल के साथ संपूर्ण प्रदेश से कैट के पदाधिकारी की उपस्थिति में सभी की सहमति से नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष हेतु अनिल अग्रवाल नर्मदा मशीनरी को नियुक्त किया गया। साथ में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी कैट की सदस्यता ली और बताया कि व्यापारियों की समस्या सरकार तक भेज कर उन्हें हल करवाने का प्रयास करूंगा। सभी पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर नर्मदापुरम जिले से उदित द्विवेदी, गौरव सेठ, वैभव शर्मा भी उपस्थित रहे। नर्मदापुरम से कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ व्यवसाई राजकुमार खंडेलवाल, गोविंद मूलचंदानी, सौरव जैन, विजय अग्रवाल, मनोहर बड़ानी, वरुण गुप्ता आदि व्यापारियों द्वारा उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी गई। अनिल अग्रवाल ने बताया कि हम पूरे जिले में कैट से अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़कर सदस्य बनाया जाएगा एवं शीघ्र ही जिले की समिति का विस्तार किया जाएगा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

