
नर्मदापुरम / भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 7 सितंबर रविवार को पूरे देश में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। रविवार को लगने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। आचार्य शुभम दुबे ने कहा पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही ब्लड मून कहा जाता है। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाता है। जब चंद्रमा पूरी तरह से धरती की छाया में होता है तो उसका रंग हल्का लाल हो जाता है। जिस वजह से इसे ब्लड मून भी कहते हैं आचार्य दुबे ने बताया कि यह ग्रहण पूरे देश में दिखाई देगा । भारत सहित एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, अंटार्कटिका, पैरासाइट इत्यादि कई देशों में भी दिखाई देगा। आचार्य शुभम दुबे ने बताया कि इस वर्ष विश्व में चार ग्रहण लग रहे हैं। जिसमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण है। किंतु भारत में दो चंद्रग्रहण की दृश्य होंगे। भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रविवार शतभिषा नक्षत्र और कुंभ राशि में लगेगा यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय अनुसार ग्रहण का स्पर्श रात्रि 9:57 से होगा मध्य 11:41 में होगा और ग्रहण का मोक्ष रात्रि 1:27 पर होगा। संपूर्ण पर्व कल 3 घंटा 30 मिनट का रहेगा। चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। सूतक के दौरान मंदिर के कपाट भी बंद रहेंगे । यह ग्रहण शतभिषा नक्षत्र व कुंभ राशि वालों को विशेष अनिष्ट कारक होगा एवं वृश्चिक मीन व कर्क राशि वालों को अशुभ रहेगा तथा सिंह तुला मकर व मिथुन राशि वालों को मध्य फल देगा, लेकिन मेष वृषभ कन्या व धनु राशि वालों को शुभ फल कारक होगा। ग्रहण के दौरान जप इत्यादि करना शुभ माना गया है और ग्रहण मोक्ष होने के उपरांत स्नान आदि करने के बाद दान अन्नदान वस्त्रदान स्वर्ण दान इत्यादि करना अत्यंत शुभ माना गया है ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

