
पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार चौबीस से इक्तीस, मार्च दो हजार पच्चीस तक की अवधि में कराए सत्रह हितग्राही मूलक एवं पांच सामुदायिक निर्माण कार्यों के भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन पश्चात ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन कृष्ण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा में ग्राम सामाजिक एनिमेटर नसरीन खान द्वारा पंचायत रिपोर्ट कार्ड का वाचन कर ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पंजीकृत परिवारों की संख्या वितरित जॉब कार्ड का विवरण सामाजिक अंकेक्षण अवधि में संपन्न कार्यों की जानकारी से ग्राम सभा को अवगत कराया। ग्राम सामाजिक एनिमेटर नसरीन खान ने किए गए कार्यों की सूची का वाचन कर ग्रामीण जनों को वित्तीय वर्ष 2024-2025 में कराए गए सत्रह प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्यों तथा पांच सामुदायिक कार्यों से जिसमें पांच सी सी रोड निर्माण ग्यारह सी सी नाली निर्माण कार्य की जानकारी से अवगत कराया। ग्राम सामाजिक एनिमेटर नसरीन खान ने ग्रामीणों को बताया कि इन निर्माण कार्यों पर वर्तमान अवधि तक पांच लाख तेरह हजार ग्यारह रुपए का व्यय हुआ है तथा वर्ष के दौरान ग्यारह हजार सोलह रुपए खर्च किए गए हैं। वर्ष के दौरान अठारह कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है तथा चार कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है प्रपत्र दो का वाचन कर कुशल एवं कुशल मजदूरी पर व्यय किए गए राशि से ग्रामीण जनों को अवगत कराया गया। ग्राम सभा में ग्राम सभा की नोडल अधिकारी कलेक्टर प्रतिनिधि श्रीमति निर्मला पटेल पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे, सरपंच श्रीमती राधा बाई बेलवंशी, सुखवती ठाकुर, भागवती, प्रकाश बेलवंशी, राजदीप, जयपाल, चंदन सिंह, बारेलाल, लक्ष्मी बाई शर्मा, तारा बाई, हल्की बाई, बीना राजपूत, रंजनी ग्राम संपरीक्षा समिति सदस्य संतोष, अमित जिजन एवं ग्रामीण जन विशेष रूप से उपस्थित थे। ग्राम सभा की कार्रवाई को माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती अनीता साहू ने लिपिबद्ध की।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

