
इटारसी / अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति पदम श्री बंसी लाल राठी की धर्मपत्नी गीता देवी राठी का निधन विगत दिनों चेन्नई में हो गया। उनके निधन से पूरे माहेश्वरी समाज में शोक की लहर दौड़ गई। गीता देवी राठी का स्वभाव सरल सहज एवं मिलनसार था एवं उनका जीवन सेवा स्नेह और संस्कारो का अद्भुत संगम था। समाज के प्रति समर्पण का सेवा भाव एक अमूल्य धरोहर थी, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। आपके निधन पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्रीय प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला मंडल सिवनी मालवा एवं कई अन्य संगठनों ने शोक व्यक्त किया। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा मध्यांचल के उपसभापति विजय राठी की चाची थी, उनके निधन से सभी सामाजिक बंधुओ में दुख का माहौल है।

