

नर्मदापुरम / शहर में अपनी समाज सेवा में अलग पहचान रखने वाला संगठन ब्रदर हुड इस समय चर्चाओं में है। सभी समाजों के युवाओं को साथ लेकर धार्मिक आयोजनों में अपनी सहभागिता निभाने वाले युवाओ ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बच्चों में मीठा बांट कर जुलूस में शामिल समस्त व्यक्तियों का स्वागत किया। इस दौरान रोहन जैन , सत्यम तिवारी, वसीम खान, कैफ खान, फैज खान, सिराज खान, कार्तिक शर्मा, सोम दुबे, धर्मेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।

