
माखन नगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा चयनित गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखन नगर जिला नर्मदापुरम एवं लायंस क्लब इंटरनेशनल माखननगर के संयुक्त तत्वावधान में भारत उदय गुरुकुल स्कूल गूजरवाड़ा में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षकों का सम्मान किया गया. जिसमें नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति अध्यक्ष नीतिराज सिंह यादव ने सर्वप्रथम सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा का पूजन कर शिक्षक दिवस के संबंध में अतिथियों तथा बच्चों को अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर लायंस क्लब माखन नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, लायन सुरेश अग्रवाल, लायन दीपक वर्मा, लायन देवी सिंह राजपूत, लायन संजय वर्मा, लायन अजीत सेठी, लायन राजेश मीना, हर्ष तिवारी बछवाड़ा, मुकेश वर्मा बागरा, वरिष्ठ शिक्षक मनोहर लाल दुबे, पीएम श्री बागरा तवा संकुल प्राचार्य विकेश सिंह राजपूत, विजयशंकर यादव, कैलाश दुबे, राममोहन यादव, मनोज यादव कोषाध्यक्ष, मनोज परसाई सचिव, सुरेश यादव परामर्शदाता, सतीश यादव, प्रदीप यादव, चंद्र मोहन यादव, रीता नीतिराज सिंह यादव, यशोदा यादव, वैशाली चौरे, रक्षा यादव, पायल यादव, वीरेंद्र यादव, भारत उदय गुरुकुल के विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे एवं सभी का आभार वरिष्ठ शिक्षक मनोहर लाल दुबे ने किया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

