नर्मदापुरम / आज दिनांक 5/9/25 को जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया के मार्गदर्शन में वन स्टाप सेटर के द्वारा हब फॉर इमपावरमेंट ऑफ़ वीमेन विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय कन्या छात्रावास में आयोजित किया गया। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक प्रतिभा बाजपेयी ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, वन स्टाप सेटर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं, 181,1098, घरेलू हिंसा निषेध अधिनियम 2012 कीजानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षिका दीपा साहू, वन स्टाप सेंटर काउंसलर भागवती बिष्ट, केसवर्कर नेहा चण्डालिया, पूजा खरवार उपस्थित रही।

