
नर्मदापुरम / स्वदेशी जागरण मंच एक अखिल भारतीय संगठन है जो आर्थिक स्वावलंबन, स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर कार्यरत है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय जनमानस में स्वदेशी भावना जागृत करना और विदेशी निर्भरता को कम करना है। हरदा जिले में मंच की इकाई लंबे समय से व्यापारियों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर स्थानीय उद्योगों के संरक्षण,
स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार तथा आर्थिक राष्ट्रवाद की स्थापना की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। *जिला विचार वर्ग एवं प्रशिक्षण वर्ग*
07 सितम्बर को मंच द्वारा एक दिवसीय जिला विचार वर्ग एवं प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। जिसका उद्देश्य भारतीय नागरिकों में स्वदेशी का भाव जगाना, आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करना।
*आगामी सत्र की घोषणा*
स्वदेशी जागरण मंच ने यह भी घोषणा की है कि अगले सत्र का विषय होगा : “स्थानीय उद्योगों का संरक्षण एवं युवाओं के लिए स्वरोजगार अवसर” जिसमें जिले के उद्यमी, व्यापारी और युवा सहभागी बनेंगे।
*व्यापारी एवं समाजजनों से अपील*
हरदा जिले के सभी व्यापारी, उद्यमी, युवा एवं समाजबंधु इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। आपकी सहभागिता से स्वदेशी अभियान को गति और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती मिलेगी।
*चाय पर चर्चा*
इसी दिन विशेष सत्र “चाय पर चर्चा” का आयोजन भी होगा। जिसमें
स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय अधिकारी जितेन्द्र गुप्त एवं दीपक शर्मा मार्गदर्शन देंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगा।
स्थान : कच्छ कड़वा पाटीदार समाज धर्मशाला, नवीन बस स्टैंड के पास, हरदा।
उक्त जानकारी नरेंद्र राठी, जिला संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच, जिला हरदा द्वारा दी गईं।

