
नर्मदापुरम / शुक्रवार को तिलक भवन सेठानी घाट में आयोजित एक कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले में मानव सेवा ही माधव सेवा थीम पर विभिन्न सेवा एवं धर्म कार्य कर रही श्री सत्य साई सेवा समिति नर्मदापुरम के सदस्यों का अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्य द्वारा सम्मान किया गया और समिति के सदस्यों ने श्री सत्य साइ सेवा समिति के द्वारा किए गए सेवा कार्यों के बारे में सभी धर्म प्रेमियों जनता को जानकारी दी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण गौर ने बताया कि श्री सत्य साइ बाबा ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया को देश में सनातन धर्म के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया था और तब उन्होंने उन्हें अपना डॉक्टरी का पेशा एवं अस्पताल छोड़कर हमारे देश में सनातन और संस्कृति को जागरूक करने के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

