
नर्मदापुरम / इटारसी के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी प्रवीण अग्रवाल के सुपुत्र और IIPS–DAVV इंदौर के द्वैध डिग्री (B.Tech–M.Tech) आईटी छात्र आदित्य अग्रवाल ने इसरो (ISRO) के विक्रम सारा भाई स्पेस सेंटर तिरुवनंतपुरम केरल में प्रतिष्ठित इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी की है। कड़ी मेहनत और संघर्षों के बल पर M.Tech की पढ़ाई कर रहे, आदित्य ने इंटर्नशिप के दौरान RAG आधारित एआई-हेल्पडेस्क सिस्टम और फाइन-ट्यून एलएलएम मॉडल्स का उपयोग करते हुए एक सुरक्षित इंट्रानेट प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया। साथ ही उन्होंने React आधारित वेब पोर्टल भी तैयार किए, जिससे इसरो की आंतरिक सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा मिली। उनके नवाचार और उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें Best Intern Award से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल IIPS और DAVV बल्कि इटारसी शहर के लिए भी गौरव का क्षण है। संस्थान ने आदित्य को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और साथ ही आईएसआरओ के मार्गदर्शकों व मेंटर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया। कुलपति प्रो. डॉ. राकेश सिंगाई, निदेशक डॉ. यामिनी कर्मकार, डॉ. यास्मीन शेख एवं डॉ. नितिन नागर ने भी आदित्य की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

