नर्मदापुरम / अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक सेठानी घाट स्थित तिलक भवन में संपन्न हुई। जिसमें संयुक्त केंद्रीय महामंत्री प्रदीप गौर, प्रांत महामंत्री संजीव पटेरिया ने मार्गदर्शन दिया । आगामी कार्यक्रम नवरात्रि में कन्या पूजन शस्त्र पूजन हनुमान चालीसा सत्संग केंद्र काशी मथुरा को लेकर कार्य योजना बनी। जिला अध्यक्ष राजीव गौर ने बताया कि बैठक में सामाजिक धार्मिक संस्थाएं एवं विशिष्ट जन सहित शहर में उत्कृष्ट कर करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय महिला परिषद जिला अध्यक्ष कविता राजपूत, प्रांत महामंत्री मूलचंद साध, प्रांत मंत्री के के तिवारी, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी, विभाग अध्यक्ष गजेंद्र राव (गज्जू), सुनील गौर (सुन्ना), राना रणजीत सिंह, प्रभात तिवारी, अमित गौर, अंकित पाठक, निक्की तोमर, दूल्हा सिंह, जिला सचिव धीरज चौकसे, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर, सुरेंद्र सिंह तोमर, लल्लू चौहान, हरि नारायण यादव, अजय दुबे एवं सतविंदर सिंह खालसा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी ने कहा कि आगामी नवरात्रि केवल पर्व नहीं है, हिंदू समाज के लिए नौ देवी आराधना का पर्व है। प्रत्येक गरबा समितियां से बैठक कर निवेदन करेंगे कि गैर हिंदू को प्रवेश ना दिया जाय। गरबा महोत्सव में अश्लील गाने ना चलाया जाए एवं केवल भक्ति गीतों पर ही गरबा कराया जाए, वही संदीप शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का जिला सचिव बनाया गया।

